कोटा
चाणक्य गण समिति की टीम ने आज कोटा जाकर भगवद्स्वरूप जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से भेंट करके उनके सम्मान के प्रति आस्था प्रकट की। स्वामी जी द्वारा गौ हत्या को रोकने, गौ माता की रक्षा और गौ माता के संरक्षण हेतु चलाये जा रहे आंदोलन पर बातचीत हुई। प्रतिनिधि मंडल में श्री योगेश्वर नारायण शर्मा, संजय तिवाड़ी, कर्नल आर एस बावड़ी, श्री महेश शर्मा और लालाराम शामिल थे।

