वाराणसी

दिनांक 19-02-2026 को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में मिशन- हम भारत भारत के ब्राह्मण के दो संयोजकों संजय तिवाड़ी और योगेश्वर शर्मा ने उत्तरप्रदेश के ब्राह्मणों के साथ मीटिंग कर के आने वाले चुनाव में ब्राह्मणों की पुनर्प्रतिष्ठा के तरीकों पर ठोस चर्चा की । यूजीसी एक्ट और शंकराचार्यो के अपमान का विरोध किया गया। मीटिंग में वाराणसी, लखनऊ, मिर्जापुर व अन्य जिलों के ब्राह्मणों ने चर्चा में उत्साहित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मीटिंग में काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत राजेन्द्र तिवारी उर्फ़ बबलू भैया, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, फ़ौजी बाबा, घनश्याम पांडेय, सरस्वती पांडेय आदि अनेकों ब्राह्मणों की उपस्थिति होकर ब्राह्मण समाज की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए काम करने का संकल्प लिया।
